Today Breaking News

माध्यमि‍क शिक्षा चयन बोर्ड में भाई-भतीजावाद का बोलबाला, पिछड़े व दलित गायब- ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में पिछड़ों और दलितों की घोर उपेक्षा की गयी है। उन्होने कहा कि दलितों और पिछड़ों के विकास की बात करने वाली योगी सरकार की पोल खुल गयी है।

शिक्षा चयन बोर्ड में भाई-भतीजा वाद का बोलबाला रहा है। अध्यक्ष से लेकर सभी सदस्य भाजपा के बड़े मंत्री व नेताओं के रिश्तेदार हैं। माध्यदमिक शिक्षा चयन बोर्ड के अध्यक्ष विरेश कुमार राय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के रिश्तेदार हैं। सदस्य डा. धीरेंद्र द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साढ़ू हैं।

डा. अजीत सिंह राजनाथ सिंह के रिश्तेदार हैं। डा. ओमप्रकाश राय नीतिन गडकरी के रिश्तेदार हैं। डा. दिनेशमणि त्रिपाठी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के जीजा हैं। डा. हरेंद्र कुमार राय महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र के प्रांत प्रचारक हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाई-भतीजा तथा परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा सरकार सत्ता पाते ही दलितों और पिछड़ों को भूल गयी है।

अति पिछड़ों व अति दलितों के बल पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार समय रहते अपने कार्यशैली में सुधार कर लें नहीं तो 2019 के लोकसभा चुनाव में गंभीर परिणाम होंगे।

'