Today Breaking News

गाजीपुर: मनोज सिन्हा 12 को सरजू पांडेय पार्क में करेंगे सत्याग्रह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा 12 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं संग सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सत्याग्रह सुबह दस से शाम तीन बजे तक चलेगा। 

उसमें पार्टी के सभी एमएलसी तथा एमएलए सहित मंडल स्तर के पदाधिकारी तक हिस्सेदारी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसदों के नेतृत्व में सत्याग्रह का आह्वान राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया है। बताए कि लोकतंत्र की व्यवस्था को समाप्त करने की विपक्ष की साजिश के खिलाफ यह सत्याग्रह होगा। 

संसद सत्र में प्रतिदिन देश का करोड़ों रुपये खर्च होता है। बावजूद विपक्ष संसद नहीं चलने देने पर आमादा रहता है। संसद का बजट सत्र इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही लोकतंत्र की व्यवस्था है। इसे रोकने का मतलब कि विपक्ष की मंशा लोकतंत्र के विरुद्ध है। भाजपा इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी और सत्याग्रह के जरिये विपक्ष की मंशा को आम जनता के बीच उजागर करेगी।

'