Today Breaking News

भाजपाः अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रामहित राम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मौजूदा वक्त में हो रहे दलित विमर्श में भाजपा विरोधियों के निशाने पर है। जाहिर है कि ऐसे में भाजपा इस मुद्दे पर कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गई है। शायद यही वजह है कि पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची मंगलवार को जारी हो गई। सूची में क्षेत्रीय संतुलन बनाने की पूरी कोशिश हुई है। 

प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर की ओर से जारी इस सूची में गाजीपुर के वरिष्ठ नेता रामहित राम को भी फिर मौका मिला है। उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पूर्व भी रामहित राम दो बार मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे। उसके अलावा काशी प्रांत के अध्यक्ष पद की भी वह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साथ ही पार्टी की मूल कमेटी के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। 

हालांकि गाजीपुर के कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि वरिष्ठता क्रम और दलित नेता की हैसियत से इस बार रामहित राम को पार्टी की प्रदेश की मूल कमेटी में जगह मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूची में क्षेत्रीय अध्यक्षों के भी नाम हैं। उसमें विभवनाथ भारती(इलाहाबाद) काशी, बेचन राम(गोरखपुर) गोरखपुर, निर्मलजीत राज(सीतापुर) अवध, बाबूराम बाल्मिकी(कानपुर) कानपुर-बुंदेलखंड, मनोज राजौरा(अलीगढ़) ब्रज व निर्दोष कुमार एडवोकेट(सहारनपुर) पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष बने हैं।

यह है प्रदेश पदाधिकारियों की सूची
भाजपा की अनुसूचित मोर्चा की पदवार सूची। उपाध्यक्षः रामवीर सिंह भइयाजी (हाथरस), गिरिशचंद्रा(कानपुर), अमरनाथ पासवान(गोरखपुर), महेंद्र रजक(झांसी), रमेश प्रकाश राव(सीतापुर), रामहित राम(गाजीपुर), अमर सिंह सागर(मुरादाबाद) तथा विजय गौतम(दादरी)। महामंत्रीःशेषनाथ आचार्य(बलिया), रंजीत रावत(वाराणसी), डीपी भारती(बदायूं) व अशोक वर्मा(हरदोई)। मंत्रीः डॉ.हर्ष(बुलंदशहर), बाबूलाल शास्त्री(गोंडा), लालचंद कनौजिया(वाराणसी), दीपकचंद्र बाल्मिकी(शामली), साध्वी गीता जी(संभल), शिव तपस्या(चंदौली), सीमांत राजौरा(आगरा) एवं पुष्पा देवी(कौशांबी)। इनके अलावा अमरेश कुमार(लखनऊ) को कोषाध्यक्ष तथा अजय सिंह(बाराबंकी) को मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।    
'