Today Breaking News

ट्रेनों में महिला कोच के रंग होंगे गुलाबी!

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर महिला यात्रियों की सुविधा को लेकर भारतीय रेलवे प्रयासरत है। इसी क्रम में ट्रेनों में महिला कोच को गुलाबी रंग में रंगा जाएगा। साथ ही महिला कोच ट्रेन में बीच में लगेंगे।  महिला कोच का रंग बदलने के पीछे महिला यात्र‍ियों के लिए अपने कोच की पहचान आसानी से करने के लिए होगा। ‘आजतक’ ने रेल मंत्रालय के सूत्रों से यह जानकारी दी है। 

भारतीय रेलवे इस साल को महिला सुरक्षा के लिए समर्पित करना चाहती है। महिला कोच में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।  साथ ही महिला कोच में और भी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे। यह बदलाव अर्द्धशहरी और लंबी दूरी वाली ट्रेनों में किया जाएगा। मालूम हो कि ट्रेनों में महिला सुरक्षा को लेकर एक कमिटी बनी थी। इस कमिटी ने भी इन नई नीतियों को अपनी मंजूरी दे दी है। 

दरअसल अभी ट्रेन के अंत में महिला कोच लगाए जाते हैं। इससे कई बार यह कोच अंधेरे वाले जगह पर खड़े हो जाते हैं। इसके चलते कई दफा महिलाएं इनसे सफर करने से बचती हैं।

'