Today Breaking News

गाजीपुर: सिर्फ यूपी नहीं पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लहरः राधेमोहन सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कैराना और नूरपुर उपचुनाव में महागंठबंधन की जीत पर सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह कहे कि यह अप्रत्याशित नतीजा नहीं है। यह नतीजा भाजपा के खिलाफ आमजन का गुस्सा है। न सिर्फ यूपी के कैराना व नूरपुर में भाजपा हारी है बल्कि कर्नाटक से मेघालय तक के उपचुनावों में उसे करारी शिकस्त मिली है। इससे साफ है कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लहर है। यह लहर समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ है। यह लहर देश बांटने वालों के खिलाफ है। 

यह लहर झूठ बोलने वालों के खिलाफ है और यह लहर तथाकथित मोदी लहर का खात्मा कर चुकी है। नूरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी के अभियान में शामिल रहे श्री सिंह ने अपनी बात को और पोख्ता बनाने के लिए कहा कि लोकसभा के 2014 के आम चुनाव में भाजपा झूठे नारे। झूठे वादे के जरिये प्रचंड बहुमत हासिल की थी। कुल 282 सीट जीती थी। तब भाजपा के लोग इसे मोदी लहर का नतीजा कहे थे लेकिन उसके बाद से आज तक लोकसभा की 22 सीटों के उपचुनावों के नतीजों पर गौर किया जाए तो इनमें मात्र तीन सीटों पर खुद भाजपा जीत हासिल कर पाई है जबकि एक पर उसकी सहयोगी पार्टी की जीत हुई है। 

शेष 18 सीटों पर विरोधी दलों का झंडा फहरा है। इनमें सात सीटें ऐसी हैं जहां आमचुनाव में भाजपा के कब्जे में चली गई थीं, लेकिन उपचुनावों में यह सीटें भाजपा को गंवानी पड़ी।  आलम तो यह है कि लोकसभा में बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों के आंकड़े से भाजपा नीचे उतर आई है। यह ठीक है कि एनडीए के पास आज भी बहुमत है। श्री सिंह ने कहा कि उप चुनावों के नतीजे विपक्षी एकता को और मजबूत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह उन्हीं की सोच और पहल का नतीजा है कि कैराना और नूरपुर में महागठबंधन ने भाजपा को पटकनी दी है। उन्होंने कहा कि उपचुनवों के नतीजे 2019 के आमचुनाव के संकेत हैं। यही कि देश को भाजपा से मुक्ति।

'