Today Breaking News

गाजीपुर: सैदपुर में जाम समाप्त करने की डीएम की पहल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिलाधिकारी के. बालाजी ने आदेशित किया है कि सैदपुर के भारी वाहनों (ट्रकों) के जाम व जनपद चन्दौली बार्डर पर प्रातः 5 बजे से रात 10 बजे तक नोइन्ट्री होने के दृष्टिगत जनपद गाजीपुर की सुगम यातायात हेतु निम्नांकित बिन्दुओं पर कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया जाता है। बलिया बिहार से भांवरकोल व मुहम्मदाबाद होते हुए सैदपुर जाने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) को रेलवे क्रासिंग सविकापुर थाना नोनहरा में प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहन (ट्रकों) को रोका जाएगा। 

बलिया, रसड़ा से कासिमाबाद होते हुए थाना सैदपुर जाने वाले भारी वाहन (ट्रकों) को आरीपुर तिराहा थाना नोनहरा पर प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रोका जाएगा। मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर से थाना दुल्लहपुर, बिरनो होते हुए थाना सैदपुर जाने वाले भारी वाहन (ट्रकों)को जंगीपुर पुल के उत्तरी छोर पर प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रोका जाएगा। उन्होने बताया कि वाराणसी से आने वाले भारी वाहनों(ट्रकों) को औड़िहार थाना सैदपुर पर प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रोका जाएगा। 

जौनपुर से आने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) को खानपुर बार्डर पर बिहारीगंज डगरा पर प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रोका जाएगा। सादात की तरफ से आने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) को बैजूनगर थाना सैदपुर पर प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रोका जाऐगा। बहरियाबाद, भीमापार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों इटौरी पुलिया थाना सैदपुर पर प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रोका जाऐगा। गाजीपुर से नन्दगंज आने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) को देवकली थाना सैदपुर पर प्रातः 5 बजे से रात्रि 09 बजे तक रोका जाएगा। उक्त व्यवस्था हेतु सम्बन्धित थानों के पुलिसबल के अतिरिक्त प्रत्येक प्वाइन्ट हेतु 01उ0नि0/हे0का व 04 आरक्षी अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराये जा रहे हैं। 

यह ड्यूटी 08-08 घण्टे की 02 शिफ्टों में रहेगी, जो प्रातः 5 बजे से 1 बजे तक व 01 बजे से 09 बजे तक रहेगी। प्रत्येक प्वाइंट पर स्थानीय थाने के कर्मचारी भी रहेंगे तथा संबंधित थाना प्रभारी स्वयं या अधीनस्थ के द्वारा भ्रमणशील रहकर अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के उत्तरदायी हैं। साथ ही अतिरिक्त रूप से प्रदान किये जा रहे पुलिस बल के समुचित भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। थानों को प्रदान किये जा रहे अतिरिक्त पुलिस बल हेतु थाना सैदपुर-03 उपनिरीक्षक, आरक्षी-20, थाना नोनहरा-02 उपनिरीक्षक, आरक्षी-08, थाना जंगीपुर-01 उपनिरीक्षक, आरक्षी-04 उपस्थित रहेगे।
'