Today Breaking News

गाजीपुर: दो ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-29 आफिस भड़सर राजापुर के द्वारा ट्रैक्टर मालिक संजीव यादव निवासी बहादीपुर फतुल्लहपुर फोर लेन में ट्रैक्टर भाड़ा पर मिट्टी गिराने के लीए दिया था। 26 जून को अचानक उनका ट्रैक्टर रात्री 10 बजे गायब हो गया। काफ़ी खोजबीन के बाद भी नही पता चला। फिर बिरनो पुलिस को इसकी सूचना दिया गया। बिरनो पुलिस द्वारा काफ़ी सक्रियता दिखी। 

ट्रैक्टर चोरों को बिरनो थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह द्वारा गोपालगंज बिहार से पकडा गया। बिरनो थानाध्यक्ष धर्मबीर सिंह द्वारा बताया गया कि ये दोनों चोर ट्रैक्टर चुराकर बिहार बेचने पहुंच चुके थे। तभी हम लोगो द्वारा पकडे गये चोरो का नाम महातम यादव पिता सुरेश यादव निवासी खानपुर थाना सराय लखनशी जनपद मऊ तथा दूसरा मुर्ली उर्फ़ पिंटू मौर्या पिता शिवधर मौर्या निवासी खानपुर थाना सरायलखंशी जनपद मऊ जिन्हे बिरनो पुलिस द्वारा चलान कर जेल भेजा गया।

'