Today Breaking News

गाजीपुर: भाजपा निषाद समाज के साथ कर रही है धोखा- डा. संजय निषाद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को गौसाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा निषाद पार्टी के लोगों के साथ धोखा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गंगा पुत्रों की गरीबी, बेरोजगारी व शिक्षा को दूर करेंगे। 7 जून 2015 को निषाद समाज ने आरक्षण को लेकर रेल रोको अभियान चलाया गया था। 

निषाद पार्टी अनुसूचित जाति के हकदार हैं। अंग्रेजों से लड़ने वाली मार्शल निषाद का आजादी में गौरवशाली इतिहास रहा है। भाजपा सरकार आते ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। शासन ने देश और हाईकोट के आदेशों के बाद भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नही दे रहे हैं। इससे निषाद समाज लगातार धरना-प्रदर्शन, रेल रोको प्रदेश बंद कराया था। मछुआरों के गुस्से का प्ररिणाम गोरखपुर, फूलपुर, कैराना, नूरपुर भाजपा की हार हुई है। उत्तर प्रदेश के 25 लोकसभा सीटों पर चाल लाख से उपर 30 सीटों पर, तीन लाख से उपर व अन्य पर दो लाख से उपर मछुआरे हैं। गौसाबाद के ग्राम प्रधान अरविंद बिंद को निषाद पार्टी का जिला प्रभारी मनोनित किया गया।

'