Today Breaking News

गाजीपुर: सपा-बसपा ने प्रदेश को लूटा है- मदनलाल बिंद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पिछडी जातियो को चारा डालकर सपा व बसपा ने सत्ता मे आने के बाद इस समाज को सदैव लूटने का कार्य किया है। यह बात गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा पिछडा़ वर्ग प्रकोष्ठ के नवचयनित काशी क्षेत्र अध्यक्ष मदन लाल बिंद ने प्रथम बार जनपद आगमन अवसर पर अपने सम्मान मे आयोजित समारोह मे कही उन्होंने कहा की पिछडी जाति के लोग अन्य पार्टीयों मे आर्थिक अभाव के कारण चुनाव मे टिकट से वचिंत रह जाते है। जबकि भारतीय जनता पार्टी संवेदनशील होकर इस वर्ग के लोगों को सत्ता मे भागीदारी का सदैव प्रयास किया है।

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी किसी जाति विशेष की राजनीति नही करती। देश व प्रदेश की अनवरत विकास गति से परेशान सपा बसपा गठबंधन के मद को पिछडा़ समाज चूर चूर करेगा । समारोह को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक डा संगीता बलवन्त ने कहा कि भाजपा सरकारें देश व प्रदेश मे सबके विकास मे निहित लगभग 140 योजनाओं के माध्यम से जीवन शैली मे परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा ने सदैव पिछडी जातियो का सम्मान किया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र बिन्दु व सोच मे सदैव समाज का पिछडा वर्ग रहा है।जिसके उत्थान व सम्मान मे भाजपा समर्पित होकर कार्य करती है। मा अध्यक्ष का जिले मे जगह जगह बैंड बाजा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल व डा श्यामाप्रसाद जी के चित्र पर पुष्पार्चन व वन्देमातरम से हुआ। 

अध्यक्ष का माल्यार्पण कर व गगनचुंबी नारो से पार्टी कार्यालय पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समारोह मे जिला महामन्त्री रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय,श्यामराज तिवारी, अच्छे लाल गुप्ता, अनिल यादव,सोमारु चौहान, राजेश भारद्वाज, इतवारी राजभर,इन्द्रदेव प्रजापति, मेठ बिंद,अभय मौर्य, मनोज बिंद,दुर्गविजय शर्मा, उमाशंकर पाल,हनुमान यादव,इंद्रदेव कुशवाहा,अर्जुन सेठ,मनीष वर्मा, ज्ञानी पाल,नीतू जायसवाल,वीभा पाल,संतोष कुशवाहा, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। समारोह का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। भाजपा पिछडा़ वर्ग काशी प्रांत अध्यक्ष मदनलाल बिंद का महाराजगंज मे गाजीपुर सदर विधायक डा संगीता बलवन्त के नेतृत्व मे बैंड बाजा,फुलमाला व गगन चुम्बी नारो से जोरदार स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर मनोज बिंद, मोहन जायसवाल, चंदन बिंद, वीनीत शर्मा, मंयक जायसवाल, रंजीत कुमार, मनोज कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

'