Today Breaking News

गाजीपुर: विश्व पर्यावरण दिवस वृक्ष लगा देना ही काफी नहीं बल्कि उसकी सेवा भी करें- विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी आवास व आसपास लगभग आधा दर्जन पौधों का पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों मे आवृत्ति प्रदान की गयी। कदम, अशोक, बोतलपान, आईकसपान व चितवन के पौधे लगाते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जन को वृक्षारोपण करना होगा। 

पौधों के संरक्षण के प्रति सबको जिम्मेदारी और जवाबदेही लेनी होगी, इसके प्रति चिंतनशील होकर रचनात्मक कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ वृक्ष लगा देना ही काफी नहीं बल्कि उसके सेवा सुरक्षा पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्येक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पप्पू सिंह प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, रासबिहारी राय नगर अध्यक्ष भाजपा, शशिकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, प्रभारी इओ नपा विवेक कुमार बिन्द, जेई नपा मनोज यादव, रामेश्वर तिवारी, संजय राम, संजय कटियार, राकेश त्यागी, नवनीत सिंह, कमलेश कुमार बिंद, अजय कुशवाहा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह कक्कू, प्रदीप पाठक, गर्वजीत सिंह, सुनील गुप्ता, साहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

'