Today Breaking News

गाजीपुर: बहन जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लामबंद हो कुशवाहा समाज के लोग- आरएस कुशवाहा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा का जनपद आगमन पर सोमवार को बसपा के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। जगह-जगह बैनर, पोस्टर व स्वागतदार बनाये गये थे। कार्यकर्ताओ व शुभचिंतको ने माल्यापर्ण कर नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। संगठन की समीक्षा करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि बहन मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ता और कुशवाहा समाज लामबंद होकर घर से निकलकर सर्वसमाज को जोड़ें। 

उन्होने कहा कि कुशवाहा समाज को भाजपा ने ठगा है। कुछ को मंत्री बनाकर उनसे शक्ति छिन ली है जिससे वह मंत्री होते हुए भी प्रभावहीन हो गये है। वह अपने समाज का कुछ भी भला नही कर सकते है। उन्होेने बताया कि बहन जी ने अपने सरकार में कुशवाहा समाज को सम्मानजनक भागीदारी देकर रूतबा बढाया है। इसीलिए भाजपा सरकार में कुशवाहा समाज के मंत्री बहन जी की प्रसंशा करते है। 

पूरे प्रदेश अराजकता का बोलबाला हो गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, गुंडाराज चरम पर है, इसीलिए प्रदेश की जनता आशा भरी नजरो से बहन जी की तरफ देख रही है। कार्यक्रम में जोनल को-आर्डिनेटर राम प्रकाश कुरील, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी विनोद बागड़ी, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, अतुल राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू, मन्नू अंसारी, रितेश कुमार, संजीव कुमार, रमाशंकर राजभर, रामेश्विर कुशवाहा, धनन्ज्य मौर्य, संतोष कुशवाहा, नंदलाल बिंद, बलराम पटेल, पुनवासी पाल, एकलाक अंसारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम ने किया।

'