Today Breaking News

गाजीपुर: अंसारी परिवार के युवराज मन्नू् अंसारी ने मक्का में किया नबा खान से निकाह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर अंसारी परिवार के युवराज व बसपा के युवा नेता शोएब उर्फ मन्नू अंसारी का निकाह शुक्रवार को सऊदी अरबिया मक्का के सबसे पाक अलहरम मस्जिम में नबा खान के साथ हुआ। रमजान महीने में इस निकाह की चर्चा गल्‍फ कंट्री सहित देश-प्रदेश में है। निकाह कार्यक्रम बहुत सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। एक खजूर के रस अदायगी के बाद निकाह सम्‍पन्न हो गया। बिना दहेज के निकाह कर मन्नू अंसारी ने युवाओं के लिए संदेश दिया है। 

ज्ञातव्य‍ है कि 10 सितंबर 2017 को लखनऊ में शोएब उर्फ मन्नू अंसारी का सगाई हुआ था। मन्नू अंसारी की पहचान पूरे प्रदेश में एक जमीनी नेता के रुप में होती है। मुहम्मदाबाद विधानसभा में उनके व्यवहार, कुशलता एवं सज्जनता की प्रशंसा विरोधी भी करते हैं। मन्नू अंसारी की चर्चा बड़े लोगों के दरवाजे से लेकर गरीब के झोपड़ी तक होती है। सबसे सुख-दुख में शामिल होने वाले मन्नू अंसारी की पहचान अंसारी परिवार का समाज का एक अलग छवि रखता है। मन्नू अंसारी की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जान्स स्कूल गाजीपुर में हुई। 

इसके बाद वह मैनेजमेंट की पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की है। मन्नू अंसारी के बेगम नबा खान का ताल्लुुख लखनऊ से है। लेकिन उनका परिवार पूरी तरह से सऊदी अरब में बस गया है। नबा खान ने भी होटल मैनेजमेंट की पढा़ई की है। इस निकाह कार्यक्रम में मन्नू अंसारी के पिता पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, मां जौहर फातिमा, चाची आसफा बेगम, बुआ, भाई अब्बास अंसारी, सलमान अंसारी, उमर अंसारी शामिल थे। मन्नू अंसारी के मित्र एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हे‍ निकाह की बधाई दी है।

'