Today Breaking News

गाजीपुर: लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तयः नरेश उत्तम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि 2019 के चुनाव में भाजपा का प्रदेश से फसाया तय है। उसकी नकारात्मक राजनीति से जनता पूरी तरह आजिज आ चुकी है। बुधवार की शाम बलिया से वाराणसी जाते वक्त श्री पटेल कुछ देर के लिए लोहिया भवन में रुके। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सरकारी बंगले में तोड़फोड़ का आरोप भाजपा की बौखलाहट का परिणाम है। 

हालिया हुए उप चुनावों में भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। इससे वह खुन्नस में है। उसे और कुछ नहीं सुझ रहा तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ही झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह करने पर आमादा हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और उसके बाद प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा केवल झूठे वादे करती रही। आमजन की उसे सुधि नहीं है। 

महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी की समस्या और गहराती जा रही है। जनता गुस्से में है। भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ.नन्हकू यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, रामधारी यादव, सुधीर यादव, जैकिशुन साहू, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुन्नन यादव, जिला पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विजय यादव, भानु यादव, चंद्रेश्वर यादव, कन्हैया, सदानंद यादव, अभिनव सिंह, नन्हें, राहुल सिंह, आदित्य राय, छोटू यादव, पारस यादव आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

'