Today Breaking News

गाजीपुर: कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण शुरू नहीं होने पर मंत्री जताए नाराजगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही गुरुवार की शाम अचानक गाजीपुर पहुंचे। जहां विभाग की ओर से आंकुशपुर में स्वीकृत कृषि विज्ञान का अब तक निर्माण शुरू नहीं होने पर वह भड़के वहीं पीजी कॉलेज के कृषि विज्ञान केंद्र की व्यवस्था देख खुश हुए। वाराणसी से अपने गृह जिला जाते वक्त उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तलब करते हुए सरकारी विज्ञान केंद्र के निर्माण स्थल आंकुशपुर पहुंचे। केंद्र के लिए नियुक्त कर्मचारियों, अधिकारियों से उन्होंने निर्माण के बाबत जानकारी ली और इसमें बरती जा रही ढिलाई पर नाराजगी जताए। अधिकारियों से मिली जानकारी की पुष्टि के लिए वह बीएसए फैजाबाद को फोन लगवाए। बजट के बाबत पूछे।

फिर कृषि मंत्री सदर ब्लाक के लंगरपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने खेत तालाब योजना के लाभार्थी रामवृक्ष राम से मिले। योजना के तहत हुए कार्य को देखे। उसके बाद वह पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र गए। वहां उनका स्वागत केंद्र के चेयरमैन राजेश्वर सिंह ने किया। केंद्र के हेड डॉ.दिनेश सिंह ने मंत्री को केंद्र की ओर से चल रही परियोजनाओं, उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही केंद्र की व्यवस्था का अवलोकन किए। चेयरमैन से बातचीत में केंद्र की व्यवस्था को सराहे। इस मौके पर डीएम के बालाजी भी पहुंच गए थे। फिर कृषि मंत्री पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर रुके। वहां डीएम सहित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा किए। साथ ही पार्टीजनों से भी मिले। इस मौके पर विधायक द्वय अलका राय तथा डॉ. संगीता बलवंत के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि मौजूद थे। रात करीब आठ बजे कृषि मंत्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

'