Today Breaking News

गाजीपुर: नये जिलाध्यक्ष का भाजपाईयो ने किया स्वागत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रा पांडेय का अभिनंदन समारोह व स्वा्गत टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता शास्त्री ने कहा कि महिलाओं को बढचढ कर भाजपा में हिस्सेदारी कर रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान भी किया है। उन्होने आधुनिक कार्यक्रम की योजनाओं से अवगत कराया है। 15 से 18 तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम गांव-गांव में जनसम्पर्क कर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा किया जायेगा। समारोह में कौशल्या सिंह, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, आभा राय, रत्ना सरोज, सरोज मिश्रा, संजू शर्मा, साधना यादव, शाक्षी श्रीवास्तव, नीलम सिंह, उषा सिंह, रंभा राय, उर्मिला दूबे, मंजूला सिंह, निर्मला पाठक आदि रही। कार्यक्रम का संचालन विभा पाल ने किया।

'