Today Breaking News

गाजीपुर: राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस मैथड एंड टेक्नीक विषय पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा स्वरक्षा हेतु तरीके व तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज संजय कुमार सिंह द्वारा जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सशक्त नारी समृद्ध समाज हेतु आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति बड़े अपराध को रोकने के लिए स्वरक्षा की तकनीक सहायक होगी। अधिक से अधिक विद्यालयों मे प्रशिक्षण देकर इस तकनीक से बालिकाओं को अवगत कराना चाहिए। जिससे व स्वयं अपनी रक्षा कर सके। इस अवसर अपर सिविल जज गंगा शर्मा द्वारा बालिकाओं को स्वरक्षा की तरफ प्रेरित करते हुए कहा कि स्वरक्षा तकनीक से बालिकाएं अपनी सुरक्षा आकस्मिक परिस्थितियों में कर सकती है। यह तकनीक का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व‍ अधिकारी श्रीराम यादव द्वारा इस अवसर अपने विचार प्रकट किये गये तथा बालिकाओं को स्वरक्षा तकनीक की तरफ प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज, प्रदीप कुमार कुशवाहा, नायब मजिस्ट्रेट अमित कुमार, अपर सिविल जज अनामिका चौहान द्वारा स्वरक्षा हेतु बालिकाओं को प्रेरित किया। कालेज की प्राधानाचार्या पदमा पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

'