Today Breaking News

गाजीपुर: मुसीबत को भी पराजित करने वाले योद्धा हैं अफजाल अंसारी- अंबिका चौधरी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी का 66वां जन्मदिन कार्यकर्ताआों व शुभचिंतकों ने बडे़ धूमधाम के साथ मनाया। शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की। अफजाल अंसारी ने केक काटकर सभी लोगों का बधाई स्वी कार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि अफजाल अंसारी अपने मेहनत के बल पर जमीन से जुड़े हुए लोगों के साथ राजनीति करते हैं। 

विपरित परिस्थितियों में भी पूरे मनोयोग से काम करने वाले एक मात्र राजनीतिक योद्धा हैं, जो कभी भी मुसीबत में घबराते नही हैं बल्कि उसका डट कर मुकाबला करते हैं और उसे परास्त कर आगे बढ़ जाते हैं। आज अपने कर्म के बल पर अफजाल अंसारी का नाम गाजीपुर से दिल्ली तक लोकप्रिय है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, मंसूर अंसारी, सलमान अंसारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिना यादव, मुन्नन यादव, ब्लाक प्रमुख विरेंद्र यादव, रामकृष्ण यादव, नगर पंचायत चेयरमैन शशि सोनकर, रेयाज अंसारी, नगरपालिका अध्यक्ष ऐहसान जफर, शमीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य जमाल खां, फेकू यादव, अजय यादव, धर्मेंद्र राजभर, सरोज राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू, बलराम पटेल आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शंभू यादव अकेला ने किया। आये हुए अतिथियों का स्वालगत बसपा युवा नेता मन्नू् अंसारी ने किया।

'