Today Breaking News

गाजीपुर: गंगा में घटाव की दिखी गुंजाइश

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गंगा के तटवर्तियों के लिए सुखद खबर है। जलस्तर में घटाव की गुंजाइश बनती दिख रही है। ऊपर इलाहाबाद में यमुना 24 घंटे में एक मीटर घटी है जबकि गंगा में 28 सेंटीमीटर का घटाव दर्ज हुआ है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन आरके शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह आठ बजे गाजीपुर में गंगा का जलस्तर 62.58 सेंटीमीटर था। उसके दो घंटे बाद भी कमोवेश यही स्थिति रही।

इं.शर्मा कहे कि इलाहाबाद में गंगा तथा यमुना में घटाव शुरू होने के कारण पूरी उम्मीद है कि गाजीपुर में भी गंगा शुक्रवार तक स्थिर होंगी। नीचे घाघरा के जलस्तर के सवाल पर  उन्होंने कहा कि अव्वल तो उसकी अधिकृत जानकारी उनके पास नहीं है लेकिन जिस तरह से गंगा में बढ़ने की रफ्तार कम हो रही है। इससे अंदाजा लग रहा है कि घाघरा का जलस्तर जरूर घटा होगा।

उधर एसडीएम जमानियां विनय कुमार गुप्त ने बताया कि कर्मनाशा में घटाव शुरू हो गया है। साथ ही गंगा में बढ़ाव की रफ्तार थमने लगी है।

'