Today Breaking News

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी चाटूकारों की पार्टी है – शादाब फातिमा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्व मंत्री व सेक्युलर मोर्चा की वरिष्ठ नेता शादाब फातिमा ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाटुकारों की पार्टी हो गयी है। सपा अपने मिशन से भटक गयी है। सोमवार को प्रभु नारायण सिंह डिग्री कालेज कासिमाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होने कहा कि सेक्युलर मोर्चा शिवपाल यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में लोहिया जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचायेगा। उन्होने कहा कि शीघ्र ही जिले के कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगा और 2019 में यूपी के हर लोकसभा सीट पर सेक्‍युलर मोर्चा का प्रत्याशी लडे़गा। इस बैठक में बृजभान सिंह बघेल, श्याम नारायण यादव, मक्सूद अंसारी, सदरे आलम, रविंद्र यादव, बलिराम सिंह, मुन्ना खां, असलम हुसैन, अनिल गुप्ता, बद्री कुशवाहा, बिरबल चौहान, विंध्याचल यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिराम सिंह यादव व संचालन मुस्ताक अंसारी ने किया।

'