Today Breaking News

गाजीपुर: अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर पहुंचे मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर पहुंचे। पहले दिन उनका कार्यक्रम भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहा। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बहदियां गांव में वरिष्ठ कार्यकर्ता रामधनी त्रिपाठी के घर पहुंचे। श्री त्रिपाठी समेत परिवारीजनों का कुशलक्षेम जाने। केंद्रीय मंत्री को अपने कच्चे घर में पाकर परिवारीजन भावुक हो गए थे। परिवार की महिला ने तिलक लगा कर उनका स्वागत किया।

फिर देर शाम  श्री सिन्हा सैदपुर के ही चिलौन कलां गांव में सुनील चौहान के घर पहुंचे। बताए कि सुनील चौहान ने उन्हें एक दिन फोन पर अपने गांव आने का आग्रह किया था। दरअसल, श्री सिन्हा कुछ दिन पूर्व चिलौन कलां गांव गए थे लेकिन सुनील की इच्छा थी कि वह उनके घर आएं। उन्होंने सुनील की बात रखी। सुनील अपने घर साक्षात श्री सिन्हा को देख एकदम से भावुक हो गए थे।

अफीम कारखाना गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास
प्रशासन को मिले प्रोटोकॉल के मुताबिक संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार की रात अफीम कारखाने के गेस्ट हाउस में प्रवास करेंगे। उसके बाद 29 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे शहर के नवाब साहब फाटक से स्वच्छता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। उसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगे। उसके बाद का उनका कार्यक्रम तय नहीं है।
'