Today Breaking News

गाजीपुर: मड़ुवाडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर निरस्त तो कुछ का बदला रूट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर रेलवे के वाराणसी मंडल के दारागंज-इलाहाबाद सिटी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 120 एवं 116 पर एलएचएस कार्य के लिए ट्रेन यातायात ब्लाक किया जाएगा। उसके चलते एक पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी तो कुछ का रूट बदला जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने यह जानकारी दी है।

यह ट्रेन रहेगी निरस्त
मंडुवाडीह से 14, 16 एवं 22 सितंबर को चलने वाली 55125 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह   इलाहबाद सिटी से 14, 16 एवं 22 सितंबर को चलने वाली 55128 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी।

इनका बदलेगा रूट
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13, 15 एवं 21 सितंबर को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद जंक्शन.-इलाहाबाद सिटी-वाराणसी की जगह इलाहाबाद जंक्शन.-भदोही-वाराणसी के रास्ते चलेगी। सिकंदराबाद से 13, 15 एवं 21 सितंबर को चलने वाली 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद जंक्शन.-इलाहाबाद सिटी-वाराणसी के बजाय इलाहाबाद जंक्शन.-भदोही-वाराणसी के रास्ते गुजरेगी।  आनंद विहार टर्मिनस से 15 सितम्बर को चलने वाली 22428 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद जंक्शन.-इलाहाबाद सिटी-वाराणसी की जगह इलाहाबाद जंक्शन.-भदोही-वाराणसी के रास्ते चलेगी।
'