Today Breaking News

गाजीपुर: बाइक हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, मरदह थाने में तैनात थे राम सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मरदह बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक होमगार्ड जवान राम सिंह(50) की मौत हो गई। हादसा देऊपुर गांव  के पास शनिवार की रात्रि साढ़े आठ बजे हुई। राम सिंह मरदह थाने में ही तैनात थे। वह ड्यूटी के बाद अपने घर घरिया लौट रहे थे। उसी बीच सामने से तेज गति से आर रही बाइक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। उसके बाद दूसरा बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची। घायल रा्म सिंह को मऊ जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम सिंह के दो पुत्र हैं। उनमें दूसरा अविवाहित है। पत्नी दुर्गावती एवं मां लछमीना का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। उधर होमगार्ड के जिला कमांडेट हंसराज ने कहा कि मृत जवान के आश्रितों को मुआवजे के लिए प्रदेश मुख्यालय को चिट्ठी भेजी गई है।

'