Today Breaking News

गाजीपुर: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का विकाससभा बनाम अफजाल अंसारी का चौपाल बना चर्चा का विषय

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के विकास सभा और पूर्व सांसद व वरिष्ठ बसपा नेता अफजाल अंसारी के चौपाल की चर्चा जिले के चट्टी चौराहो पर जोरो पर है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा विकास कार्य के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं में जोश जगाकर मिशन 2019 के लिए तैयारी कर रहें है। वहीं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी विकास कार्यो का ऑपरेशन कर जिले में हो रहें विकास कार्य के शंखनाद व उसकी जमीनी हकीकत अपने कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको को बताकर चौपाल को गर्मा कर 2019 की तैयारी में जुटे है। विकास के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच पिछड़े वर्ग को अपने पात पर बैठाना इन दोनो नेताओं का मकशद है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अपने सभाओं में जनपद व देश में हो रहें विकास कार्यो की चर्चा करते हुए मोदी पुराण की कथा अपने कार्यकर्ताओं को सुना रहें है। 

वहीं पिछड़े समाज पर भी निशाना सांधे हुए है। राजनीति के खेल में माहिर मनोज सिन्हा यह भली-भांति जानते है कि जबतक पिछड़ा समाज उनके पात में नही खड़ा होगा तबतक 2019 में उनका रिनुवल होना मुश्किल है। सपा-बसपा के संभावित गठबंधन का जबाब देने के लिए भाजपा द्वारा सर्वण-बैकवर्ड को जोड़कर 2019 का महाभारत फतेह करने का तैयारी कर रहें है। इस तैयारी में भाजपा को दो कांटे चुभ रहें है पहला राजभर समाज के अगुवा और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर खुलेआम भाजपा सरकार की कल्लई खोल रहें है। जिससे भाजपा की आये दिन किरकीरी होती है। 

दूसरा कांटा कुशवाहा समाज है वह अपने प्रिय नेता केशव प्रसाद मौर्या को मुख्य मंत्री न बनाये जाने पर दुखी है और भाजपा से मोहभंग कर हाथी पर चढने की पूरी तैयारी में है। जब भी मौका मिलेगा कुशवाहा समाज शांतिपूर्वक जय भीम बोल देगा। इसका जबाब देने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व में केशव प्रसाद मौर्या को गाजीपुर में 15 अक्टूबर को सभा करने के लिए भेजा है। इस दिन एक ही मंच पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या होंगे। भाजपा शीर्ष नेतृत्व का मकशद है कि इन दोनो नेताओं में मुख्यमंत्री पद को लेकर जो खटाश थी उसे कम किया जाये। 

इसी बीच बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी बहुत ही शांति पूर्वक हर विधानसभा में किसी बैकवर्ड, कुशवाहा, बिंद, राजभर आदि के यहां चौपाल लगा रहें है। इस चौपाल में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व भाजपा सरकार के विकास कार्यो का पोस्टमार्टम कर उसकी जमीनी हकीकत अपने कार्यकर्ताओं को समझा रहें है जिससे माउथ मीडिया द्वारा अफजाल अंसारी का संदेश पूरे लोकसभा में पहुंच सकें। अफजाल अंसारी की मंशा है कि दलित, मुसलमान, यादव, के अलावा पिछड़ा वर्ग की बिरादरिया उनके साथ आ जायेगी तो उन्हे 2019 का जंग फतेह करने में कोई परेशानी नही होगी। इन दोनो राजनीतिक धुरधंरो की चर्चा जोरो पर है कि कहीं पर निगाहें तो कहीं पर निशाना!

'