Today Breaking News

गाजीपुर: न मैं श्रीराम विरोधी न ही मंदिर विरोधी- पूर्व मंत्री शादाब फातिमा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्व मंत्री शादाब फातिमा के कहा कि न मैं श्रीराम की विरोधी हूं और न ही मंदिर विरोधी। लेकिन मैं भारत के न्‍यापालिका में विश्वास रखती हूं। अयोध्या में राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए जो न्यायालय का निर्णय होगा उसी को मैं स्वीकार करूंगी।

शादाब फातिमा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 9 दिसंबर को रमाबाई मैदान में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया है। जिसमे गाजीपुर से हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में आज देश व प्रदेश की हालत बद से बदतर होती जा रही है। 

इस समय देश व प्रदेश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नही मिल रहा है। गन्ना का बकाया भुगतान नही हो रहा है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आम जन की मूलभूति की सुविधाएं भाजपा सरकार उपलब्ध कराने में विफल रही है।

'