Today Breaking News

गाजीपुर: सर्द हवा ने बदला मौसम का मिजाज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ही मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-सुबह धुंध और सर्द हवा ने लोगों को सिमटा कर रख दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है। सुबह धुंध के चलते देर से धूप निकली, दोपहर में धूप निकलने के बाद भी नमी के चलते लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। 

नदियों से घिरे गाजीपुर में अब ठंड का अहसास अधिक होने लगा है। शाम होते ही सर्द हवा चलने लगती है। जिसके चलते गलन और अधिक बढ़ जाता है। नमी और सर्द हवा के चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है, इससे गलन बढ़ रही है। 

मौसम विभाग ने गलन के साथ तापमान में गिरावट की आशंका व्यक्त की है। सर्दी में चाय की चुस्की के साथ लोग देश दुनिया की बातें के साथ मस्ती कर रहे हैं। धूप दिखाई देते ही लोग दफ्तर से बाहर निकलने लगते हैं, सरकारी और निजी कार्यालयों में लंच ब्रेक का टाइम भी बढ़ गया है। स्कूल जा रहे छात्र-छात्राएं और बच्चे कपड़े कसकर निकल रहे हैं।

'