Today Breaking News

गाजीपुर: धान क्रय केन्द्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर डीएम के .बाला जी शुक्रवार को तहसील मुख्यालय स्थित आसपास के धान क्रय केंद्रों पहंचकर वहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्रों पर किसानों के लिए मौजूद सुविधाओं की जांच पड़ताल की। साथ ही क्रय किये गये धान एवं उसके भुगतान तथा उठान बारे में उपस्थित कर्मियों से पूछा। जिलाधिकारी के. बालाजी पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय विक्रय केंद्र जमानिया, धुस्का. पीसीएफ केन्द्र हेतिमपुर, साधन सहकारी समिति नरसिंगपुर, साधन सहकारी समिति महली आदि केन्द्र धमक कर औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों में हडकंप की स्थिति बनी रही। 

केंद्र पर कार्य कर रहे कर्मियों में अफरा- तफरी मच गयी। उन्होंने पहले हेतिमपुर गांव स्थित विपरण शाखा पहुंचे जहां उन्होंने धान के तौल की जांच पड़ताल की साथ ही खरीदे गये धान एवं किसानों के भुगतान की स्थिति के बारे में केंद्र प्रभारी एवं उपस्थित किसानों से जानकारी ली। इसके बाद वह स्टेशन स्थित साधन सहकारी समिति पहंुचे। जहां एक काटा से की जा रही तौल पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मियों पर फटकार लगाते हुए टोकन एवं रजिस्टर की जांच की जिसमें सिर्फ चार किसान का ही पंजीकरण था। 

जिस पर नाराजगी जताते हुए केन्द्र संचालक को जमकर फटकार लगाया। वही उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता को धान की खरीद आदि पर पैनी नजर बनाये रखने के साथ कोटन रजिस्टर में किसानों के पंजीकरण करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद वह नरसिंहपुर, महली आदि गांव के धान क्रय केन्द्रों पर पहुंचे। जहां भी डीएम ने कई किसानों से सवाल - जवाब कर धान की खरीद के बारे में जानकारी ली और धान की कम खरीद पर नाराजगी जताई। इस संबंध में डीएम के. बाला जी ने बताया कि धानों की खरीद में किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकार कृषकों के साथ है। धान क्रय में कोताही करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी नपेगें।

'