Today Breaking News

गाजीपुर: श्रीराम जायसवाल बने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोनल सलाहकार समिति के सदस्य

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं संचार मंत्री भारत सरकार (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्‍हा द्वारा जखनियां क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी एवं प्रेस रिपोर्टर श्रीराम जायसवाल को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोनल सलाहकार समिति सदस्य बनाए जाने पर जखनिया क्षेत्र वासियों  में खुशी की लहर दौड़ गई और हृदय से मनोज सिन्हा जी के प्रति आभार प्रकट किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा श्रीराम जायसवाल क्षेत्र की समस्याओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। 

उनकी पहचान एक प्रमुख समाजसेवी के रूप में होती है। अपने क्षेत्र के महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडेय जी एवं उनके परिवार को सम्मान दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके ही अथक प्रयास से जखनिया स्टेशन पर शहीद की प्रतिमा स्थापित हो सकी। वर्मा ने कहा श्रीराम जायसवाल निरंतर विकास की सोच रखते हैं। हम उम्मीद करते हैं आने वाले समय में उनके परामर्श से क्षेत्र की जनता को यात्री सुविधाओं को भारतीय रेल में बहुत लाभ मिलने वाला है। 

वर्मा ने कहा हमारे यशस्वी सांसद की दूरदर्शिता है कि हर क्षेत्र से चुन चुन कर अच्छे लोगो को परामर्शदाता समिति सदस्य बना रहे है जिससे भारतीय रेल के विकास में अहम योगदान मिल सके। मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा जखनिया क्षेत्र के लिए खुशी की बात है श्रीराम जायसवाल जी को पूर्वोत्तर जोनल परामर्शदाता समिति सदस्य बनाया गया है। उनकी लेखनी से पूरा क्षेत्र वाकिफ है। 

किस प्रकार से अपने क्षेत्र के सम्मानित हस्तियों, संस्थाओं, धार्मिक धरोहरो को जिले के पटल पर रखा और पूरे भारत में उसकी पहचान बताई। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। खुशी जाहिर करने वालों में क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्ध जन दुर्गा प्रसाद, भोला अंसारी, धर्मवीर राजभर, धीरेंद्र सिंह, अशोक जायसवाल, शिव शंकर चौहान, चिंटू गुप्ता, प्रशांत सिंह, शशी पटेल, ओम प्रकाश दुबे, इंद्रदेव कुशवाहा सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

'