Today Breaking News

गाजीपुर: पीएम मोदी के नेतृत्व मे भारत बनेगा विश्वगुरू- मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भारत को विश्व गुरु का स्थान  देश मे किसी को दिलाने का माद्दा अगर है तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मे है। लोकसभा चुनाव से पहले हमारा देश इंग्लैंड को पछाड़ते हुए विश्व का पांचवीं बडी़ अर्थव्यवस्था का देश बन जाएगा। यह बाते आज गाजीपुर सदर विधान सभा के करंडा मंडल के बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री मा मनोज सिन्हा ने कही उन्होंने कहा कि हमे दुख है कि उ.प्र. मे सपा बसपा के साथ क्यों नही कांग्रेस को भी शामिल कर लिया गया ताकि इन सभी सिद्धांत विहीन नीतियों से परे विपक्षी राजनीतिक पार्टीयों को एक साथ परास्त करने का अवसर मिलताऔर विश्व के नेता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे फैसला हो जाता। 

केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने केन्द्र सरकार की 129 योजनाओं के माध्यम से देश व समाज के विकास तथा समृद्धि,सम्मान के साथ साथ  सामाजिक सम्मान पर खुल कर बोलते हुए कहा कि देश मे मेडिकल कालेजो के निर्माण,नये हवाई अड्डों के निर्माण, देश के हर घर मे रोशनी की व्यवस्था, उज्जवला गैस,सहित हर क्षेत्र मे सरकार ने उपलब्धियों के बुलंदियों का डंका बजाया है ,एक ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना से अबतक 7 लाख लोग इलाज करवा चुके है तथा लगभग 22 करोड़ परिवारों को सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। आगे  कहा कि रेलवे के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं,2022 तक 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार जो ट्रेन. चलेगी उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है।,16 लेन की सडक अगर आज देश मे बन रही है तो वह भाजपा व नरेन्द्र मोदी की बदौलत बन रही है ।

उन्होंने दावा किया किया कि केन्द्र की यह पहली सरकार है जिसने देश मे किसानों के आय को दुना करने के लिए गम्भीरता से प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने मे ठंडे बस्ते मे रहने वाली स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागु करने का श्रेय भी भारतीय जनता पार्टी सरकार को है। केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार के कार्यों की तथा अर्थ नितियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2025 तक देश विश्व की तिसरी बडी अर्थ शक्ति का देश बन जाएगा।छोटे किसानो के लिए प्रति वर्ष 6000 हजार रुपये सरकार ने देने के लिए बजट मे 20 हजार करोड रु की व्यवस्था की है। मनोज सिन्हा ने बेबाकी से कहा कि देश ,प्रदेश या गाजीपुर का जो विकास इन पांच वर्षों मे हुआ है वह पिछले 40 वर्षों मे भी सम्भव नही हो सका है।

उन्होंने बेहद संजीदगी से कहा  एक बार मेरी भी आलोचना हो सकती है कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण नही हो सकता हमे आम कार्यकर्ता से भी कुछ सिखने का अवसर मिलता है और यह हमे कतई बुरा नही लगेगा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि नेतृत्व के सवाल पर कोई भी दल हमारा मुकाबला नही कर सकता और.देश गठबंधन सरकारों को कई बार देख व झेल चुका है गठबंधन सरकारें कोई महत्वपूर्ण निर्णय नही ले सकती। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव देश व भाजपा के लिए महत्वपूर्ण *है दिव्य व भव्य भारत के निर्माण के लिए देश को भाजपा की जरूरत है। उन्होंने विपक्ष को लक्ष्य करते हुए कहा कि हम दावा करते है मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी ही राम मंदिर बनवाएगी। हम मजबूत भारत के निर्माण के लिए  मजबूत सरकार चाहते है और वो मजबूर सरकार चाहते है ताकि देश को लूट सके। 

उन्होंने सामान्य जाति के लोगों के लिए 10% आरक्षण व्यवस्था को सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया। आवारा पशुओं की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि इसे नियोजित ढंग से फैलाया जा रहा है इस पर 15-20 दिन मे समाधान कर लिया जाएगा। बुथ अध्यक्षो को कहा कि आप भाजपा के कमांडर है तथा जौनपुर मे 8 फरवरी को होने वाले बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाग लेने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के करंडा मंडल का बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज दीनापुर पब्लिक स्कूल दिनापुर करंडा मे मंडल अध्यक्ष पवनंजय पांडेय की अध्यक्षता मे हो रहा था। बुथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी विधान परिषद डा केदारनाथ सिंह ने कहा कि न सोच न विकास की योजना सिर्फ जाति व धर्म के आधार पर विपक्ष लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी कर रहा है। 

परंतु भाजपा मजबूत सांगठनिक क्षमता तथा सबल नेतृत्व के बल पर पुनः देश मे सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक डा संगीता बलवन्त ने कहा कि सपा के शासनकाल मे एक नही तीन तीन मुख्यमंत्री काम करते थे मा अखिलेश जी अलग तो,शिवपाल जी का अलग निणर्य होता था और फिर हर निर्णय के उपर मा मुलायम सिंह का निर्णय होता था।भारत का हर नागरिक केन्द्र की बजट से प्रसन्न है और विपक्षी हैरान व परेशान है कि इतना अच्छा बजट कैसे आ गया है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पार्टी के शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर माह फरवरी मे चलाए जा कार्यक्रमों को विस्तार से पटल पर रखा तथा कहा कि 12 फरवरी को सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे तथा 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर मोटर साईकिल जुलूस निकाला जाएगा। सम्मेलन का वृत्त निवेदन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने लिया। बैठक मे रामनरेश कुशवाहा, सूनिल सिंह, सरोज कुशवाहा, अच्छे लाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, हरेंद्र यादव, शशिकान्त शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, अमरेश गुप्ता, सुरेश बिंद, दीपक सिंह, शशिकान्त गीरी, अवधेश दूबे, चंदन बिंद, सहित सभी सेक्टर तथा बुथ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

'