Today Breaking News

गाजीपुर: राष्ट्र के स्‍वाभिमान का चुनाव है लोकसभा 2019- मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर 2019 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सांसद चुनने व सरकार बनाने का चुनाव नही है यह चुनाव राष्ट् के सम्मान व स्वाभिमान का चुनाव है। पुलवामा की घटना के बाद देश मे जबरदस्त आक्रोश था नारी, नौजवान, बुढे, जवान सभी लोग इस घटना  से आक्रोशित थे । देश ने विश्व को दिखा दिया की भारत बदल चुका है कुछ लोग सेना के शौर्य व पराक्रम को चुनौती दे रही है।यह बातें केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज गाजीपुर सदर विधानसभा के नारी पचदेवरा, गरथौली, नैसारा, बड़हरा, देवसिहां और किशोहरी मे जनसंवाद के माध्यम से जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा की हमे सोचना होगा कि देश के अंदर हो रहे रचनात्मक बदलाव को आगे बढाना है या देश जहाँ है वही रहने देना है। आज हम मजबूत आर्थिक नितियों के कारण विश्व की सबसे बड़ी छठीं अर्थ व्यवस्था बन गये है और अर्थशास्त्रियों के अनुसार हममे ऐसा माद्दा पैदा हो गया है कि हम जल्द ही इंग्लैंड को पछाड़ते हुए मजबूत अर्थ शक्ति का पाचवां देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 का कार्यकाल देश के लिए स्वर्णिम काल है जिसमे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढी है और मजबूत भारत के दिशा मे भारत ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए सफलता पाई है। सरकार ने चतुर्मुखी विकास योजनाओं मे निवेश को बढाया है। 

उन्होंने कहा कि गाजीपुर की आवश्यकताओं पर भी हमने इमानदारी से पुरा करने का प्रयास किया गाजीपुर से नई रेलगाड़ियों के संचालन के साथ साथ जिले की हर क्षेत्र मे भौतिक संरचना को मजबूत करने का प्रयास किया गया है और इस बदलाव को गाजीपुर के लोग भी देख रहे है। आज पुरी तरह से चुनावी उद्बोधन मे उन्होंने कहा कि अगर  भाजपा ने विगत पांच वर्षों मे जनपद के विकास के प्रति कार्य किया है तो आप सभी अपना सहयोग और समर्थन देकर भाजपा से जुड़े। 

उन्होंने कहा कि गाजीपुर के पूर्व सांसद विश्वनाथ गहमरी जी के सोच को 14 नवम्बर 2016 को सच का आकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया और जमानियां क्षेत्र के लाखों लोगों को जिले से रेल व रोड पुल का शिलान्यास किया जो देश मे गंगा नदी पर अब तक बने सभी पुलों मे सबसे कम समय मे बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर से मऊ रेलखंड के भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पुरा हो गया है जिसके बनने पर जनपद मे तीन नये रेलवे स्टेशन अस्तित्व मे आ जाएंगे। जो जनपद के लिए बड़ा बदलाव है। मंत्री जी ने कहा कि गाजीपुर के समागम के नाम से विभिन्न शहरों मे गाजीपुर के लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला जिसमे उन सभी अप्रवासी जनपद वासियों से अपिल किया कि आप अपने ग्रामीण क्षेत्रों मे कम से कम साल मे दो बार अवश्य आइये और जिले के लिए  तथा अपने गांव के लिए क्या क्या कर सकते है वह निष्ठा से करिए ।यह नये प्रकार की चेतना जागृत गाजीपुर के लोगों मे हुई है। और आप सभी भी नये गाजीपुर के निर्माण मे सहयोग करिए। 

सभाओं को सम्बोधित करते हुए विधायक डा संगीता बलवन्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य मे मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा अतुलनीय विकास कार्य कराए गए है जिनकी गणना सम्भव नही है। आज गाजीपुर पिछडे जनपद के सूची से बाहर हुआ है उसकी देन मा मनोज सिन्हा जी का है। नारीपचदेवरा मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों  चंचलेश यादव, भुवनेश्वर यादव, छोटेलाल यादव, कन्हैया यादव, योगेश यादव, रामाश्रय प्रसाद, सतीश राम, धर्मेन्द्र राम, अनुराग सिंह को मंत्री मनोज सिन्हा ने माल्यार्पण कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जनसंवाद के हर कार्यक्रम मे क्षेत्रीय ग्रामीण जनता द्वारा भारी जोश व उत्साह से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर मा मनोज सिन्हा का माल्यार्पण कर बधाई दी। 

जनसंवाद कार्यक्रम को क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, हरेन्द्र यादव, राजेश भारद्वाज ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अच्छेलाल गुप्ता, जिलामीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शिव प्रकाश यादव, अमरेश गुप्ता, रूद्रा पांडेय, मनोज बिंद, पवनंजय पांडेय, भानु जायसवाल, गोपाल राय, नितिश दुबे, चंदन बिंद, मनोज कुशवाहा, लालता प्रसाद सिंह, प्रवीण दुबे, मोहन जायसवाल, नन्द लाल कूशवाहा, दीपक सिंह, रंजीत कुमार, सुनिल ,संदीप सोनकर, छठ्ठू राम सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
'