Today Breaking News

गाजीपुर: सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक होगी 12 मार्च को, विरोधी दलों की निगाहे टिकी लंका मैदान पर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बसपा-सपा गठबंधन की संयुक्‍त पहली कार्यकर्ता बैठक 12 मार्च को लंका के रामलीला मैदान में होगी। गठबंधन होने के बाद यह पहली बार होने वाली कार्यकर्ता बैठक पर जिले के सभी दलो के निगाहे टिकी है कि इस बैठक में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं के बीच कितना उत्‍साह होगा-कितना दमखम होगा। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारो में चर्चा जोरो पर है। सपा के जिलाध्‍यक्ष डा. नन्‍हकू यादव ने बताया कि गठबंधन की पहली बैठक्‍ रामलीला मैदान में 12 मार्च को होगा। इस कार्यकर्ता बैठक में दोनो दलों के बूथ कार्यकर्ता से लेकर जनप्रतिनिधि शामिल होगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के रणनीति पर भी चर्चा होगा। बसपा के जिलाध्‍यक्ष कमलेश गौतम ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि संयुक्‍त कार्यकर्ता बैठक की तैयारियां जोरो पर है। लंका मैदान में कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए विशाल पंडाल व एक बड़ा स्‍टेज बनाया जा रहा है। इस बैठक में दोनो दल के नेता और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

'