Today Breaking News

गाजीपुर: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, कोहराम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जमानियां, अरुणांचल प्रदेश में करंट लगने से जान गवांने वाले सैनिक का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचा। गांव में पार्थिव शरीर लेकर पहुंची सेना के वाहन को देखकर कोहराम मच गया।पार्थिव शरीर से लिपटकर मां-पिता और भाई रोते बिलखते रहे। सेना के जवान और परिजन उसे ढ़ाढस बंधाते रहे।

क्षेत्र के जीवपुर गांव निवासी सेना के जवान 22 वर्षीय विजय यादव पुत्र कृष्ण मुरारी यादव की सोमवार की सुबह करंट लगने से अरूणाचल प्रदेश हो गई थी। बुधवार की शाम तकरीबन 4 बजे जैसे ही शहीद जवान का पार्थिव शरीर जीवपुर गांव पहंुचा। परिजन शहीद जवान की शव से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता माता भाई का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।

जवान के पार्थिव शरीर के पहुंचने से पहले ही उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य व सीओ कुलभूषण ओझा, कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह,तहसीलदार आलोक कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो आदि कर्मी जवान को पुष्प अर्पित कर नमन किये। इसके बाद परिजन पार्थिव को लेकर जीवपुर गंगा घाट पहंुचे। इसके बाद सेना के अफसर व जवान अपने साथी को पुष्प अर्पित करके सैनिक सम्मान के साथ सलामी दी। इसके बाद जैसे ही पिता कृष्ण मुरारी यादव ने मुखाग्नि दी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रमीणों ने नारा लगाया कि विजय कुमार यादव तेरा नाम रहेगा। कुछ ही देर में शहीद जवान पंचतत्व में विलीन हो गए।


विजय में बचपन से था सेना में जाने का जज्बा
जवान विजय कुमार यादव सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह अरूणाचल प्रदेश के सेना के सिग्नल विभाग में तैनात था। बीते सोमवार को ड्यूटी के दौरान टेलीफोन का तार बिछा रहा था। अज्ञात कारणों से करंट लग गया। जिसमें उनकी मौत हो गयी। वही सेना द्वारा परिवार को घटना की सूचना दी गयी। जिस बाद परिवार में कोहराम मच गया। कृष्ण मुरारी यादव के दो पुत्र है। बड़ा पुत्र बलवीर यादव प्राइवेट काम करता है और छोटा पुत्र विजय यादव सेना में था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
'