Today Breaking News

गाजीपुर: प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में नामांकन प्रकिया के पश्चात सामान्य प्रेक्षक श्रीनिवास बन्दला की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी के.बालाजी द्वारा मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के 14 प्रत्याशियों एंव प्रतिनिधियों को आवंटित प्रतीक दिया गया।  जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों में अजीत प्रताप कुशवाहा इंडियन नेशनल कांग्रेस, आवंटित प्रतीक ‘‘हाथ’,। 

बहुजन समाज पार्टी से अफजाल अंसारी प्रतीक ‘हाथी’। कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से भानु प्रकाश पाण्डेय  प्रतीक ‘बाल एंव हसियां’। भारतीय जनता पार्टी से मनोज सिन्हा प्रतीक ‘कमल’। राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलो के अभ्यर्थी(मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलो से भिन्न) कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट)(लिबरेशन) से ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा को ‘‘तीन सितारो वाला झण्डा’’। 

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से बृजेन्द्र कुमार वर्मा को ‘‘नेल कटर’’। जनता राज पार्टी से भरत को ‘‘कैंची’’। प्रगतीशील मानव समाज पार्टी से राजेश कुमार यादव को ‘‘ट्रैक्टर चलाता किसान’’। भारतीय जन नायक पार्टी डा0 राजेश कुमार सिंह को ‘‘ एक्सटेंशन बोर्ड’’। सुहेलदेव भरतीय समाज पार्टी से रामजी को ‘‘छड़ी’’। 

मौलिक अधिकार पार्टी से रामप्रवेश शर्मा उर्फ रिंकू को ‘‘ आटो-रिक्शा’’। नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी  से वेदप्रकाश को ‘‘ड्रिल मशीन’’। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से संन्तोष कुमार यादव को ‘‘चाबी’’। एंव अन्य में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हृदय नारायन सिंह को प्रतीक ‘‘केतली’’ दिया गया

'