गाजीपुर की जनता बहुत पारखी है सोच-समझ कर देगी वोट- राजनाथ सिंह
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने सैदपुर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे अरसे के बाद ग़ाज़ीपुर आया हूँ। ग़ाज़ीपुर संसदीय क्षेत्र में विकास के उल्लेखनीय काम हुए है। ग़ाज़ीपुर की जनता बहुत पारखी है। यहां की जनता बहुत सोच समझ कर वोट करेगी। पिछले 5 वर्षों में भारत को लेकर दुनिया मे धारणा बदली है। सबसे तेज रफ्तार से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। मोदी सरकार की कार्यशैली से देश का रूप बदल रहा है। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है।
मोदी सरकार की नीतियों और कार्यशैली से देश तेजी से तरक्की कर रहा है। कांग्रेस को गरीबी हटाने के लिए कितना समय चाहिए। 55 वर्षों में कांग्रेस देश से गरीबी क्यों नही खत्म कर पायी। कांग्रेस राष्ट्रदोह के कानून को खत्म करना चाहती है। बीजेपी राष्ट्रद्रोह के कानून को और मजबूत बनाएगी। इटली की पत्रकार ने एयर स्ट्राइक का सबूत दे दिया है। इटली की पत्रकार ने बता दिया कि एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मरे।
कांग्रेस सेना पर सवाल खड़ा करती है। कांग्रेस के पास बीजेपी के लिए निराधार आरोप हैं। कांग्रेस के पास बीजेपी के सवालों का जवाब नही है। भारत को बलवान और धनवान देश बनाना है। अब देश के पास एंटी सेटेलाइट मिसाइल है। इस अवसर पर विधायक डा. संगीता बलवंत, एमएलसी चंचल सिंह, विधायक सुनीता सिंह, पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद थे।