Today Breaking News

पिछड़े वर्ग के प्रतिभावानों को सम्मानित की भाजपा

गाजीपुर। भाजपा के काशी क्षेत्र के मंत्री दिलीप सिंह पटेल का कहना है कि उनकी पार्टी सत्ता को साध्य नहीं बल्कि जनहित और राष्ट्र के विकास का साधन मानती है। माधव सरस्वती विद्या मंदिर, प्रकाश नगर में सोमवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह में श्री पटेल ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना काल से ही पंचनिष्ठा सिद्धांत अपनाई है। 

उसमें समता मूलक व शोषण मुक्त समाज की अवधारणा निहित है। सत्ता में आने के बाद भाजपा पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास का काम करती है। सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ता होश नहीं खोते। वह और संयमित हो जाते हैं। अपने आचरण से नेता व पार्टी को दोषी बनाने का काम नहीं करते। उनका कहना था कि पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति में कभी विश्वास नहीं रखती। 

राष्ट्रवाद की भावना से देश में व्याप्त कुरीतियों से संघर्ष करती है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बुद्धिलाल विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा जातिगत भावना से दूर समाज में सहृदयता के साथ सदैव विकासवादी सोच व स्वाभिमान के प्रति समर्पित रही है। दूसरे दलों ने पिछड़ी जातियों का भावनात्मक इस्तेमाल कर सत्ता हासिल किए और फिर इन जातियों को भूल गए। 

समारोह में डॉ.गजाधर शर्मा गंगेश, कन्हई प्रजापति, अरविंद शर्मा, अनिल कश्यप, जीता बिंद, निशा विश्वकर्मा बादल, शेषनाथ यादव, हरिओम कुशवाहा, लालसा भारद्वाज, वशिष्ठ यति, मुहम्मद रियासत, अली, गुरुराम विश्वकर्मा, शहाबुद्दीन अंसारी, लक्ष्य सुमन पाल, कमला गिरि, सरिता गुप्ता, रामकृत राय राजभर, राकेश ठाकुर, रामाकांत प्रजापति, विभा पाल आदि को स्मृति चिन्ह तथा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। 

समारोह को  विधायक डॉ.संगीता बलवंत, पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत, प्रभुनाथ चौहान, सच्चिदानंद राय, ओमप्रकाश गुप्त, अनिल यादव, अवधेश राजभर, शशिकांत शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महामंत्री ओमप्रकाश राय, अच्छेलाल गुप्त, सोमारु चौहान, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव व अवधेश यति, दिलीप गुप्त, तेरसु यादव, मनोज बिंद, अभय मौर्य, अखिलेश सिंह, रंजू विश्वकर्मा, साधना यादव,धनेश्वर बिंद, मेठ बिंद, आलोक शर्मा, सुलाब कुशवाहा, वीरेंद्र चौहान, कार्तिक गुप्त, अजय विश्वकर्मा, अमरेश गुप्त, राजीव कुमार सिंह, संजय चौरसिया, इंद्रदेव प्रजापति, इतवारी राजभर, श्यामबली मद्धेशिया, भानु प्रताप जायसवाल, रवींद्र जायसवाल आदि थे। समारोह के प्रारंभ में पार्टी के महापुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
'