Today Breaking News

गाजीपुर: नाबालिक का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर/नंदगंज। नन्दगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय लड़के ने अपने ही गांव के एक दूसरे सम्प्रदाय की लड़की का अपहरण कर बलात्कार किया। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार लड़के और लड़की का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था। बुद्धवार को अचानक लड़की लापता हो गयी जिसके कुछ समय बाद लड़की के भाई ने 100 नम्बर पर फोन करके अपनी बहन के अपहरण की बात बताई। 

पुलिस तुरन्त हरकत में आई और गांव के ही उमाशंकर गुप्ता के घर से लड़की को बरामद किया। बताते चलें कि लड़की 9 वी कक्षा की छात्र है। पुलिस लड़की को लेकर थाने चली गयी। थाने में लड़की के घर वाले लड़के के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पातल में भेज दिया।

'