Today Breaking News

सपा के प्रस्तावित अधिवेशन की तैयारी में लोहिया वाहनी भी जुटी

गाजीपुर। सपा के पांच सितंबर को लंका मैदान में आयोजित जिला अधिवेशन की तैयारी में लोहिया वाहिनी के लोग भी जुटे हैं। वाहिनी की समता भवन में रविवार को हुई बैठक में तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। वाहिनी के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि सत्ता पर काबिज फिरकापरस्त ताकतें लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा हैं। विरोधियों की आवाज और ताकत खत्म करने के लिए शाम-दाम-दंड का तरीका अपनाया जा रहा है। ऐसे में पार्टी का यह अधिवेशन और अहम हो गया है। उन्होंने वाहिनी के लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। पूर्व राज्य मंत्री सुधीर यादव ने मोदी-योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दोनों सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसे उखाड़ फेंकना होगा और यह काम नौजवान करेंगे। बैठक में राकेश सिंह यादव, कमलेश यादव, शिवकुमार यादव, राजेश सिंह यादव, नन्हें खां, अक्षय यादव, रोशन यादव, रामशीष यादव, आजाद राय, पीयूष यादव, अभिषेक कनौजिया, धर्मेंद्र यादव, आजाद यादव, प्रशांत यादव, अभिषेक यादव, सूर्य मोहन सिंह यादव, विद्यापति आदि थे। संचालन राहुल सिंह ने किया।
'