Today Breaking News

गाजीपुर: छात्र का 24 घंटे बाद भी नही चला पता

सैदपुर। शुक्रवार को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकले छात्र का 24 घंटे बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस ने कई संभावित स्थान पर छात्र को तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस मामले में कोतवाल शरचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही जारी है। 

जल्द ही छात्र को तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बहरहाल पुलिस भी ये मान के चल रही है कि छात्र खुद से ही कहीं चला गया है। शनिवार को उसने किसी अन्य नंबर से घर पर फोन कर कहा था कि वो इस समय चुपके से पीसीओ से फोन कर रहा है। लेकिन अपना लोकेशन नहीं बता पाया। वहीं मुहल्ले के ही एक युवक ने शुक्रवार की शाम को उसे रेलवे स्टेशन पर भी देखा था। इस मामले में पुलिस भी अपहरण की बजाय खुद कहीं चले जाने की घटना मान कर तफ्तीश कर रही है। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि छात्र किसी बात पर अपनी मां से नाराज भी हो गया था। संभवतः इसी वजह से वो ऐसा कर रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह कोचिंग पढ़ने निकले पश्चिम बाजार निवासी छात्र सूरज वर्मा का रास्ते में ही कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। इसकी सूचना उसने खुद फोन कर अपने परिजनों को दी थी। घटना के करीब 12 घंटे बाद शाम पांच बजे परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

'