Today Breaking News

मूक-बधिर महिला को भी नहीं बख्शे मनचले

दुल्लहपुर। खालिसपुर गांव में मूक-बधिर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक खबर मिली है। इस मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उनमें से रामअवध यादव को गिरफ्तार कर ली है जबकि दूसरा अभी फरार है। घटना मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे की है। सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि गांव की चौहान बस्ती की वह महिला शौच के लिए घर से निकली थी। 

उसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाए दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिए। महिला के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब दोनों भाग गए लेकिन उनमें एक पकड़ा गया है। महिला का पति किसी दूसरे प्रदेश में काम करता है। हालांकि गांव में यह भी चर्चा है कि युवकों का पहले से ही उस महिला से संबंध था। वह राजी-खुशी उनसे मिलने पहुंची थी लेकिन लोगों की उन पर नजर पड़ गई। तब महिला के घरवालों ने लोकलाज के भय से छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया। महिला की उम्र करीब 26 साल बताई गई है।
'