Today Breaking News

गाजीपुर: लोकतंत्र में मजबूती और राजनीति में सुशासन की क्षमता केवल अटल जी में- मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93वां जन्मदिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता में केन्द्रीय रेल राज्य व संचार मंत्री मनोज सिंहा के द्वारा अटल जी के चित्र के माथे पर रोली अक्षत का तिलक लगाकर उनके व्यक्तित्व विचारों का वर्णन कर, मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। 

इस अवसर आज सुबह तड़के पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मन्त्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भगवान अटल बिहारी बाजपेयी जी को दीर्घायु जीवन दे ताकि भारतीय जनता पार्टी को उनकी सदैव छत्र छाया मिलती रहे। जिससे देश के विकास की नींव मजबूत हो। 

गाजीपुर सहित इलाहाबाद लोकसभा के पूर्व में हुए लोक सभा चुनावों के संस्मरण को लोगों को सुनाते हुए उनके अदम्य नेतृत्व क्षमता का वर्णन किया और कहा कि वह अकेले ऐसे नेता थे जो कई दलों के मिश्रित सरकार को 6 वर्ष तक गैर कांग्रेसी सरकार चलाने का गौरव प्राप्त है। जिससे देश के लोकतंत्र को मजबूती और राजनीति मे सुशासन की स्थापना का श्रेय जाता है। 

मनोज सिन्हा ने उनके नेतृत्व में हुई राजनैतिक घटना क्रम का भी सविस्तार वर्णन किया तथा उनके कवि भावनाओं से स्वयं को भी अछुता न रह सके व उनकी कविता को मोबाइल पर पढ़ कर सभाकक्ष में उपस्थित लोगों को सुनाया। जन्मदिन समारोह को सम्बोधित करते हुए काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि मूल्य आधारित राजनीति के सदैव पक्षधर व पोषक रहे अटल जी। 

पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों में रहने वाले कार्यकर्ताओं को हमे कभी भुलना नही चाहिए यह बाते अटल जी सदैव कहते थे तथा नेता व कार्यकर्ता को पतंग रुपी बताते हुए उनके सम्मान की बात कही। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय ने कहा कि वाजपेई जी के लिखे साहित्य वर्तमान युग का ऋगवेद है उनका प्रखर वाणी व हिन्दी प्रेम अतुलनीय है। 

समारोह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कवि रमेश राय द्वारा अटल जी के कविताओं का काव्य वृत चित्र भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, मारकंडेय सिंह, व्यासमुनी राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, लालजी पांडेय, अनिल पांडेय, साधना राय, रूद्रा पांडेय, चतुर्भुज चौबे, रविन्द्र श्रीवास्तव, कमलेश प्रकाश सिंह, सुमित तिवारी, महेंद्र नाथ दुबे, अजय राय दारा, अभय मौर्या, रासबिहारी राय, राजन प्रजापति व जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित कार्तिक गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, आलोक शर्मा, रंजन तिवारी आदि उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

'