गाजीपुर: पुलिस कप्तान का रात की गश्त बढ़ाने पर जोर
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सैदपुर पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा जानते हैं कि सर्दी के मौसम में रात के पहर का चोर बखूबी मौका उठाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि रात की गश्त बढ़ाई जाए। कोतवाली में गुरुवार को उन्होंने सैदपुर सर्किल के सभी एसओ तथा चौकी इंचार्ज की बैठक की। कहे कि सर्दी का मौसम है। इसमें चोरी की घटनाएं संभावित हैं। लिहाजा रात की गश्त बढ़ाई जाए।
इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। थानेदार, चौकी इंचार्ज तथा हलका दारोगा रात में गश्त पर निकलें। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना, पुलिस चौकी में पहुंचे फरियादियों को पहले अतिथि की तरह ससम्मान बैठाया जाए। फिर उनकी पूरी तरह बात सुनी जाए। साथ ही उनकी समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर पुलिस कप्तान ने सभी थाने तथा पुलिस चौकी के अभिलेखों का अवलोकन किया।
वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहे। लंबित विवेचनाओं को पूरा किया जाए। बैठक में अपर पुलिस कप्तान नगर प्रदीप कुमार, सीओ सर्वेश मिश्र, सैदपुर कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी, एसओ खानपुर रामकिशुन प्रसाद आदि थे।