Today Breaking News

गाजीपुर: गंगा-जमुनी संस्कृ्ति के प्रतीक हैं डा. राही मासूम रजा- डा. विरेंद्र यादव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिले के ग्राम बघुई बुज़ुर्ग पोस्ट नोनहरा स्थित डॉक्टर राही मासूम रज़ा कान्वेंट स्कूल में 69वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ग़ाज़ीपुर राधेमोहन सिंह और विधायक जंगीपुर विधानसभा डा. विरेंद्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की डॉ राही मासूम रज़ा ने टीवी धारावाहिक महाभारत के माध्यम से देश को एकजुट करने का काम किया है। जब महाभारत का प्रसारण होता था तो सभी धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठ कर टीवी देखते थे। 

उन्होने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। जबकि महाभारत लिखने वाला एक मुस्लमान था। उन्होंने कहा की जब मऊ के कल्पनाथ रॉय केंद्र में मंत्री थे तो उन्होंने मऊ को मऊ बना दिया लेकिन उन्होंने मनोज सिन्हा का नाम लिए बिना कहा की हमारे सांसद भी केंद्र में मंत्री है लेकिन उन्होंने ग़ाज़ीपुर के लिए क्या किया। हमे सोचना होगा की गाज़ीपुर के किस सांसद ने क्या काम किया। वही विधायक विरेंद्र यादव ने कहा कि डॉ राही मासूम रजा ने गाज़ीपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  कराई है। 

यह स्कूल उनकी विचारधाराओ पर चल कर जिले के विकास की कड़ी साबित होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की मौजूदा सरकार लोगो को जाति धर्म के आधार पर बांट रही है। रंग के आधार पर लोगो को बंटा जा रहा है। आज़ादी के रंग केसरिया को भगवा बना दिया गया। वही स्कूल के प्रबंधक वसी असग़र डॉ रही मासूम राज़ के जीवन पर प्रकाश डालते  हुए कहा की यह स्कूल शिक्षा की आधुनिक तकनीक पर आधारित है। यहाँ ऑडियो वीडियो और एनीमेशन के आधार पर पढ़ाई होती है। 

इस स्कूल का मकसद है कि यहाँ से पास छात्र भी उच्चतम पदों पर विराजमान हो। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रभारी पहलाद सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। संचालन रामाश्रय यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेताओ के अलावा, कई गावों के ग्राम प्रधान और स्कूल के टीचर व हज़ारो की संख्या में लोग और अभिभावाक मौजूद थे।
'