गाजीपुर: हर मोर्चे पर फेल है योगी सरकार- काशीनाथ यादव
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर आलू की बर्बादी, धान खरीद में लूट, बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि, गन्ना भुगतान का बकाया सहित सभी ज्वलंत मुद्दों पर सपा सुप्रीमो के आह्वान पर कासिमाबाद तहसील मुख्यालय में काशीनाथ यादव पूर्व एमएलसी के नेतृत्व में समाजवादियों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए काशीनाथ यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के किसानों को धोखा दिया है।
आलू और धान के फसल में लूट व भ्रष्टाचार कर किसानों को आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया है। गन्ना किसानों का करोडों रुपयो का भुगतान अभी तक नही हुआ। भाजपा सरकार में किसानों के साथ ऋण माफी के नाम पर मजाक किया गया है। विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि से किसान और आम लोग काफी परेशान हैं। शासन-प्रशासन की उदासीनता से पूरे प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल है।
श्री यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गया है। भाजपा के विधायक व नेताओं के इशारे पर थाने चल रहे हैं। चारों तरफ मार-काट, हत्याएं, लूट, बलात्कार हो रहे हैं। अपराधी सरेआम अपराध करके घूम रहे हैं। खनन के नाम पर चारो तरफ लूट मचा हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद पहलवान व संचालन विरेंद्र कुमार जगदीश ने किया। धरने में महेंद्र चौहान, अफजल अली, विवेक सिह सौरभ, रामप्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, चंद्रशेखर यादव, बब्बन यादव, नरेंद्र यादव, केशव यादव, अवधेश यादव, अनुराग सिंह, अमित सिंह आदि लोग उपस्थित थें।