Today Breaking News

गाजीपुर: पूर्व सभासद सुमन कुशवाहा के निधन पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने व्यक्त किया शोक

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर केन्द्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा नगरपालिका गाजीपुर की पूर्व सभासद श्रीमती सुमन कुशवाहा पत्नी अजय कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर उनके घर बंधवा पहुंचकर शोक व्यक्त किया। रेल राज्य मंत्री ने अजय कुशवाहा को ढाढस बधाते हुए कहा कि संकट के घड़ी में पूरी पार्टी आपके साथ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रतिनिधि सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, ओंकार सिंह, मनोज बिंद, गोपाल राय, अच्छे लाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, रासबिहारी राय, सशांक राय, जगदीश सिंह, रजंन तिवारी, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा कुर्था गांव पहुंचकर गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी के संयोजक दीपक सिंह के दादा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किये।

'