Today Breaking News

गाजीपुर छात्र संघ चुनाव: स्वामी सजहानंद के प्रत्याशी मुलायम का पर्चा खारिज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में गुरूवार को 10 पदो के लिए 37 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमे शुक्रवार को पर्चा जांच में सभी प्रत्याशियों का नामांकन फार्म सही मिला। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए आनंद सिंह यादव, दीपक पाल, पप्पू कुमार, मंजीत कुशवाहा, सम्पूर्णानंद यादव, सोनू यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच जिसमें जयप्रताप, दीपक उपाध्याय, रूद्र प्रताप यादव, विशाल कुमार बिंद, सुभाष बिंद, महामंत्री के लिए पांच जिसमें अमित कुमार शर्मा, प्रशांत सिंह यादव, बृजेश सिंह, राहुल सिंह, सुधांशु तिवारी, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए चार अजीत कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, मुकेश कुमार, शैलेंश सिंह कुशवाहा, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए चार जिसमें चंद्रभूषण उपाध्याय, वीर बहादूर यादव, सुनील प्रजापति, सूरज साहनी, विज्ञान संकाय प्रति‍निधि अलका कुमारी, मु. शादिक, कृषि संकाय प्रतिनिधि के लिए चार आशीष पांडेय, दीपक यादव, रामप्रकाश यादव, शशिकांत कुशवाहा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन अंकित कुमार यादव, अभिजीत सिहं, शैलेश यादव, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए दो अमित सिंह कुशवाहा, मुकेश यादव, शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए दो त्रिभुवन चौहान, सुशील गहलोत ने नामांकन किया। 

इसी क्रम में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में गुरुवार को छ: पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमे पर्चों जांच में पुस्ताकल मंत्री पद हेतु मुलायम सिंह यादव का पर्चा निरस्त कर दिया गया। चुनाव अधिकारी डा. रामनगीना सिंह यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव का पर्चा खारिज हो गया है। उन्होने बताया कि चुनाव लड़ने की उम्र 17 से 22 वर्ष है। लेकिन मुलायम सिंह यादव का उम्र 22वर्ष से अधिक है। जिसके चलते उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी आशीष कुमार राय, अनुज सिंह यादव, पुनित कुमार राय, रंजीत सिंह यादव है। 

उपाध्य्क्ष पद के लिए आठ प्रत्यानशी आकाश कुमार राय, दिनेश यादव, फरहान अंसारी, गोपाल राय, मु. आदिल, प्रदीप सिंह यादव, सतीश सिंह यादव, सिंटू यादव, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमे अंगद यादव, पवन कुमार राय, राजू यादव है। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी आकाश जायसवाल, अनिल सिंह यादव है। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमे अमित गुप्ता व सोनू कुमार यादव है। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमे आकाश यादव, आशीष जायसवाल, अजीत कुमार भारती, अमित रावत है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रामनगीना सिंह यादव, प्राचार्य डा. रविंद्र नाथ राय ने संयुक्त रुप से बताया कि 12 अक्टू बर को मतदान होगा। मतदाताओं को अपना प्रवेश पत्र, शुल्क रसीद लाना अनिवार्य है। इस विद्यालय में 3948 मतदाता भाग लेंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नामवापसी है।

'