Today Breaking News

गाजीपुर जनपद में 52 केंद्र पर गेहूं खरीद 15 अप्रैल से

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जनपद के किसानो से खरीद वर्ष 2020-21 मे गेहूं की 15 अप्रैल से प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए विपणन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। किसानों से गेहूं खरीद के लिए 52 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। कोरोना वायरस के चलते जनपद सहित पूरे देश मे लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे मे किसानो को अपनी फसल बेचने मे कोई दिक्कत न आए। विभाग ने सभी केंद्र प्रभारियों, हैंडलिंग के लिए परिवहन मे लगे ठेकेदारों सहित खरीदारी मे लगे श्रमिकों को पास जारी करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए केंद्र संचालकों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि वह अपने केंद्र पर लगने वाले लोगो की सूची उपलब्ध करा कर जिला विपणन अधिकारी से पास निर्गत करा लें ।

किसानो से उनके गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से होगी । इसके लिए जिला विपणन अधिकारी रतन शुक्ला ने बताया कि जनपद मे किसानो से गेहूं की खरीद 1925 रुपये के समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। इसके लिए विपणन शाखा-16, पीसीएफ-17, यूपी स्टेट -3, कर्मचारी कल्याण निगम -3, पीसीयू - 5, एनसीसीएफ-7 व भारतीय खाद्य निगम की एक शाखा का चयन किया गया है । जनपद को 71 हजार 500 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

लक्ष्य का है निर्धारण
विपणन शाखा-28 हजार, पीसीएफ-22 हजार, यूपी स्टेट-4 हजार, कर्मचारी कल्याण निगम-4 हजार, पीसीयू-5 हजार, एनसीसीएफ-7 हजार व भारतीय खाद्य निगम को 1 हजार 500 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संयुक्त तहसील में विक्रय की होगी छूट
तहसील कासिमाबाद व मुहम्मदाबाद, तहसील-जमानियां व सेवराईं, तहसील सैदपुर, जखनियां के कृषक संयुक्त तहसीलों में व तहसील सदर के कृषक अपने तहसील में स्थित केन्द्रों पर गेहूं विक्रय के लिए स्वतंत्र होंगे। किसानो को ऑन लाईन केंद्र से टोकन निर्गत किया जाएगा। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि केंद्र पर गेहूं को साफ-सुथरा करके लायें। इससे तौल करने में आसानी होगी। केंद्र पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें।
 
 '