गाजीपुर: गणेश चतुर्थी व मोहर्रम का त्योहार घर में ही मनाएं, नही निकलेगा कोई जुलूस- एसपी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर। कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि गणेश चतुर्थी में विसर्जन जुलूस व मोहर्रम में ताजिया की स्थापना व ताजिया जुलूस नही होगा। इस महामारी को देखते हुए एसपी ने जनता से आह्वान किया है कि आपलोग महामारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपने-अपने घरों में ही रहे और लोगों से दूरी बनाकर रहे जिससे महामारी से आप सुरक्षित रहेंगे।
