Today Breaking News

मन्नू सिंह बोले - 2022 में जनता हरहाल में उखाड़ फेंकेगी इस जुल्मी-निकम्मी सरकार को, उड़ गयी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई तथा इस बैठक में अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष व्यास जी गौड़ का आगमन पार्टी कार्यालय पर हुवा। 
सभी कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इस निक्कमी सरकार , जुल्मी सरकार सरकार को 2022 में हर हॉल में उखाड़ फेंकने हेतु सभी बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओ ने घर घर गली गली जाकर इस जंगल राज वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का संदेश दिया। 

इस मासिक बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामधारी यादव व संचालन कन्हैया विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष ने किया। वहां उपस्थित लोगों में वीरेंद्र यादव विधयाक ,सुदर्शन यादव, रामबचन यादव, अशोक बिंद, सच्चेलाल यादव, गोपाल यादव, अनिल यादव,,आशा यादव, सिमा यादव, संगीत यादव, प्रमोद यादव ,मोहित गुप्ता, भानु प्रताप यादव, जय हिंद यादव, अमित ठाकुर, लक्ष्मण शर्मा, जय हिंद यादव, मुँनन यादव, विनोद पाल्, राजेन्द गौड़, शिव शंकर यादव, तहसिम अहमद,राजेन्द यादव मौजूद रहे।

 
 '