Today Breaking News

Ghazipur: सेवराई गांव की दलित बस्ती की झोपड़ी में लगी आग

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव के दलित बस्ती में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गयी। 

जानकारी के अनुसार सेवराई गांव के दक्षिण तरफ दलित बस्ती में मंगलवार को अज्ञात कारणों से दुखन राम पुत्र जमुना राम के रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग की लपटें निकलने लगी बगल में ही फुटबॉल के मैच मैं उपस्थित दर्शकों की नजर आग की लपटों पर पड़ी तो हल्ला मचाना शुरू किया। इससे अगल-बगल व फुटबॉल देखने गए दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक झोपड़ी धू-धूकर जल कर राख हो गयी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए अंदर बंधी भैंस को किसी तरह खोलकर बाहर निकाल दिया। इससे भैंस तो बच गई, लेकिन झोपड़ी में रखे गृहस्थी के सामान चारपाई, बेड और कुछ अनाज जल गये। समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।


 
 '