डिप्रेशन में अभिमन्यु खा लेगा नींद की गोलियां, क्या पिघलेगा अक्षरा का दिल
गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में मंजिरी की बीमारा का ट्रैक फोकस में है। अभिमन्यु उसका अच्छे से अच्छा इलाज करवाना चाहता है। इस बीच हर्षवर्धन अक्षरा पर भरोसा करता है। वह मंजिरी को म्यूजिक थेरपी देती है। अक्षरा की म्यूजिक थेरपी से मंजिरी को होश आ जाता है।
होश में आने के बाद मंजिरी सबसे पहले अक्षरा का नाम लेती है। मंजिरी जानना चाहती है कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच सब ठीक है कि नहीं। इस बीच शो का ट्रैक खतरनाक ट्विस्ट लाने वाले है। अभिमन्यु डिप्रेशन में नींद की गोलियां खा लेगा।
म्यूजिक थेरपी से ठीक हुई मंजिरी
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा की कोशिश से मंजिरी ठीक हो जाती है। वह पूछती है कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच सब ठीक है या नहीं। अभिमन्यु और अक्षरा मंजिरी की हालत देखते हुए सब ठीक होने का नाटक करते हैं। हर्षवर्धन अभिमन्यु से कहता है कि अक्षरा की वजह से ही मंजिरी होश में आई है। अभिमन्यु चाहता है कि अक्षरा बिड़ला हाउस चलकर मंजिरी की देखभाल करे।
अभिमन्यु खा लेगा नींद की गोलियां
अभिमन्यु को लगता है कि अक्षरा उसके साथ नहीं आएगी क्योंकि वह उससे नाराज है। अभिमन्यु दिल ही दिल में अक्षरा को चाहता है लेकिन उसकी नफरत को देखते हुए साथ नहीं रहना चाहता। वहीं हर्षवर्धन और नील अभिमन्यु को समझाते हैं कि उसे अक्षरा को घर ले आना चाहिए। काफी सोचने विचारने के बाद अभिमन्यु और अक्षरा कुछ शर्तों पर पैचअप करने का फैसला लेते हैं। अब देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि क्या मंजिरी की वजह से दोनों करीब आ जाएंगे। वहीं सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में एक ट्विस्ट आने वाला है। अक्षरा की वजह से परेशान अभिमन्यु डिप्रेस होकर नींद की गोलियां खा लेगा।
