महिला ने दरोगा की चोटी पकड़कर खींचा, थाने में चले लात-घूसे, कपड़े फाडे़
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा में थाने के अंदर महिला और लेडी दरोगा के बीच जमकर लात-घूसे चले। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि पीड़ित महिला कि पहले लेडी दरोगा ये हॉट-टॉक होती है। इसी दौरान महिला ने दरोगा को धक्का दे दिया।
लेडी दरोगा और महिला के बीच हाथापाई शुरू हो गई। महिला ने दरोगा की चोटी पकड़कर खींच दिया। किसी तरह से अन्य महिला दरोगा ने दोनों को अलग किया। मामला ट्रांस यमुना का 19 अगस्त का है।
पीड़ित महिला ने आज सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि मेरे साथ कमरे में बंद करके मारपीट की गई। कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन थाने में बैठाए रखा। घरवालों को सूचना तक नहीं देने दी। न्याय नहीं मिला तो वो सुसाइड कर लेगी।
वहीं, पुलिस ने महिला पर थाने में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने की बात कही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।
जानिए पूरा मामला...
कालिंदी विहार निवासी सरजू यादव ने बताया- सितंबर 2024 में उनके घर पर दिनदहाड़े चोरी हुई थी। उन्होंने ट्रांस यमुना थाने में FIR दर्ज कराई थी। रोप है कि पुलिस ने इस मामले में बिना प्रभावी कार्रवाई किए एफआर लगा दी।
वो दो दिन पहले इस मामले में थाना ट्रांस यमुना गई थीं। वहां थाना प्रभारी रोहित कुमार से FR लगाने के संबंध में पूछा तो उन्होंने केस की जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर थाना प्रभारी ने निलंबित चल रहे दरोगा राजकुमार गोस्वामी को फोन करके बुलाया। महिला का आरोप है कि राजकुमार गोस्वामी ने कहा कि ये महिला तो बदतमीज है, ऐसे ही परेशान करती है और ऊपर शिकायत करती है। महिला का कहना है कि उसने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। जैसे ही पुलिसकर्मियों को इसका पता चला तो उन्होंने जबरन मोबाइल छीनने की कोशिश की।
उन्हें कमरे में बंद कर दिया। मारपीट की गई। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जबरन थाने में बैठाए रखा। घर वालों को सूचना तक नहीं देने दी।
ACP छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया
महिला ने थाने में घुसकर महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट अभद्रता की। इसके बाद अब वह अपने बचाव के लिए सोशल मीडिया पर गलत वीडियो पोस्ट कर रही है। इस मामले में महिला के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर पेश किया गया था।